संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित संयुक्त कर्मचारी संघ जिला कमेटी की बैठक जिला प्रधान जयप्रकाश पूनिया की अध्यक्षता में बीएंडआर विश्राम गृह में आयोजित की गई। इस दौरान जिला सचिव राजेंद्र सांगवान, राज्य प्रेस सचिव अली मोहम्मद, संगठन सचिव चांदराम उपस्थित रहे।
जिला सचिव राजेंद्र सांगवान ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री को 24 सूत्री मांगपत्र दिया था, जिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसलिए 15 जुलाई को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। जिला प्रधान जयप्रकाश पूनिया ने बताया कि संगठन की मुख्य मांगों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम ट्रम अप्वाइंटी, दैनिक वेतन भोगी, पंचायत के अधीन लगे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा दी जाने सहित 24 सूत्री मांग शामिल हैं।
पूनिया ने कहा कि तीनों विभागों में बकाया एलटीसी का भुगतान किया जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। बैठक में जिला कैशियर नित्यानंद, उपप्रधान योगेंद्र सिंह, जिला प्रेस सचिव धर्मेंद्र हड़ौदा, सुमित कादयान, जयभगवान शर्मा, रामफल शर्मा, कश्मीर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।