फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश से धंस गई 6 गलियों की मिट्टी, पानी में बहे ` 50 लाख

Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 वार्ड 15 में गली धंसने के बाद मकान की नींव देखता मालिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मानसून सीजन की बारिश में शहर के चार वार्डाें में नवनिर्मित गलियां धंस गईं। इसका कारण गली के बेड से मिट्टी खिसकना है।
करीब 50 लाख से बनाई गईं इन गलियों में पार्षदों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विजिलेंस जांच की मांग की है। पार्षद सुधीर स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी का कहना है कि विकास के नाम पर धनराशि का नुकसान किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि नवनिर्मित गलियों का अभी भुगतान नहीं हुआ है। इन्हें ठीक करना अभी एजेंसी की जिम्मेदारी है। विकास कार्य नियमानुसार और बिना किसी भ्रष्टाचार के कराए गए हैं। दूसरी ओर वार्ड-8, 15, 19 व 20 में गलियां धंसने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत प्रभाव से गलियों को ठीक कराने की मांग की है। पेश है शहर की धंसी गलियों पर एक रिपोर्ट....
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें