फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट्स से होगा कॅरिअर और व्यक्तित्व निर्माण : मूलचंद शर्मा

Sat, 20 Jul 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी स्कूल में आयोजित स्काउट्स कार्यक्रम के दौरान स्टॉल का अवलोकन करते उद्योग मंत्री मूलचंद शर्
विज्ञापन
चरखी दादरी। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की पांच दिवसीय राज्यस्तरीय रैली चरखी स्थित एससीआर स्कूल में आयोजित की जा रही है। इसके दूसरे दिन ध्वजारोहण के साथ गतिविधियों की शुरुआत की गई। इसमें उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग बच्चे में नियमित दिनचर्या के साथ सामाजिक मर्यादा और संस्कार पैदा करता है। यह कॅरिअर के साथ व्यक्तित्व निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग रूपी तप कर रहे बच्चे भारत का उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाले बनेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले उद्योग मंत्री मूलचंद, हिंदुस्तान स्काउट्स के राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्य सचिव नवीन जयहिंद और जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने ध्वजारोहण कर रैली का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने की। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने सर्वप्रथम रैली में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। फूड प्लाजा पर मंत्री मूलचंद और अन्य अतिथियों ने चूरमे और माल पुआ का स्वाद चखा। स्काउट्स के राज्य सचिव नवीन जयहिंद ने पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास ने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स पूरे देश में बच्चों में संस्कार निर्माण का कार्य कर रहा है। इसमें 800 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स भाग ले रहे हैं। चरखी दादरी में स्काउट्स का यह सबसे बड़ा आयोजन है। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी से वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, टीनू फौगाट, विनीत अग्रवाल, कृष्ण मलिक, ब्रह्म सिहाग, बिशन सिंह, हरपाल आर्य, कृष्णा धवन, सुनीता श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- स्काउट्स इन गतिविधियों में लेंगे भाग
रैली के संयोजक एवं स्काउट के जिला सचिव अमित जाखड़ ने बताया कि स्काउट रैली के माध्यम से प्रदेशभर से आए विद्यार्थी योग, लोक नृत्य, फूड प्लाजा प्रतियोगिता, वाद-विवाद, समूह नृत्य, पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता, नारा लेखन, लोक गीत, रंगोली, गैजेट्स बनाने की प्रतियोगिता, तंबू निर्माण, परेड, सांस्कृतिक पोशाक आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें