चयनित एथलीट जींद में 11 से 13 सितंबर तक होने वाली स्पर्धा में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव रानीला में आठ सितंबर को 11 से 13 सितंबर तक जींद के पांडू पिंडारा में होने वाली हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ सचिव राजेश फौगाट ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्पर्धा में जूनियर आयु वर्ग-14, 16, 18, 20 व सीनियर आयु वर्ग भाग लेने वाले लड़के व लड़कियों के लिए 8 अगस्त को रानीला में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें 100, 200, 400, 800, 1500 दौड़ व थ्रो इवेंट, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो व लंबी, ऊंची कूद आदि स्पर्धाओं के ट्रायल कराए जाएंगे।
स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने मूल दस्तावेज व उनकी कॉपी साथ लेकर आएं। इसमें भाग लेने के लिए अंडर-14 के खिलाड़ियों के लिए जन्म तिथि अक्तूबर 2010 से 10-2012 के बीच, अंडर-16 के लिए अक्तूबर 2008 से अक्तूबर 2010 व अंडर-18 अक्तूबर 2006 से अक्तूबर 2008 होनी चाहिए। वहीं, अंडर-20 के खिलाड़ियों की जन्म तिथि अक्तूबर 2004 से अक्तूबर 2006 के मध्य होनी चाहिए।