चरखी दादरी। रोहतक स्थित वैश्य महिला महाविद्यालय में 8 सितंबर को हरियाणा की सब जूनियर महिला व पुरुष खो-खो टीम का चयन किया जाएगा। यह जानकारी एमेच्योर खो-खो संघ प्रधान अमित बिगोवा ने दी। उन्होंने बताया कि 34वीं सब जूनियर नेशनल स्पर्धा 28 सितंबर से 2 अक्तूबर को सिमडेगा, झारखंड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य की टीमों का चयन किया जाना है। जिला महासचिव विजेश कुमार ने बताया कि सब जूनियर के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 2010 के बाद की होनी चाहिए। सभी खिलाड़ी ट्रायल के समय अपना आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र, चार फोटो लेकर आएं। संवाद