फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खो-खो नर्सरी में खेल तैयारियों और सुविधाओं का लिया जायजा

Fri, 15 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एमेच्योर खो-खो संघ के चेयरमैन अमनदीप फोगाट व कोच के साथ खिलाड़ी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमेच्योर खो-खो संघ के चेयरमैन अमनदीप फोगाट ने वीरवार को नगर स्थित राजकीय शहीद दलबीर मॉडल संस्कृति स्कूल में खो-खो खेल नर्सरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों और सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन अमनदीप फोगाट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। उन्होंने खिलाडि़यों को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नर्सरी में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में खिलाडि़यों को बेहतर मंच और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के उपाध्यक्ष विजेश जांगड़ा, परमजीत कोच, अजय कुमार, मनदीप डीपीई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें