फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी टक्कर, पिता और बेटियां घायल

Mon, 19 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी उत्सव वाटिका के पास पुल से पहले एक तेज रफ्तार ट्राले ने स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार जितेंद्र और उनकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायल जितेंद्र की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव डाढी बाना निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि 7 अक्तूबर को वह अपनी बेटियों रितिका और साक्षी के साथ गांव कुगड़ भैणी से लौट रहे थे। दादरी उत्सव वाटिका के पास पुल से पहले ट्राले ने उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मारी।
टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर घूम गई। हादसे में जितेंद्र, रितिका और साक्षी को चोटें आईं। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल दादरी पहुंचाया गया। जितेंद्र को गंभीर चोटों के कारण रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

परिजन जितेंद्र को पीजीआई लेकर पहुंचे लेकिन वहां के इलाज से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उन्हें भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार हुआ।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली जबकि ट्राला चालक फरार हो गया था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें