चरखी दादरी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 दिसंबर को होने वाली दुर्गा शक्ति कांस्टेबल परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन विभाग उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएगा। इसके लिए लगातार दो दिन स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दादरी बस स्टैंड परिसर पर इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। बस स्टैंड परिसर से चलाई जाने वालीं स्पेशल बसों के जरिये महिला परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा और विभाग ने इसका शेड्यूल शुक्रवार को ही तय कर दिया है।
डिपो महाप्रबंधक रविश हुड्डा ने बताया कि 12 दिसंबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर सहित पंचकूला आदि जिलों के लिए दादरी बस स्टैंड से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। विभाग ने परीक्षा के लिए अलग से बसों का शेड्यूल बनाया है। इसके तहत रोडवेज ने छात्राओं के लिए परीक्षा देने जाने और आने के लिए बसों की सुविधा की है। विभाग द्वारा बस स्टैंड पर एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है जो शनिवार शाम 4 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदावरों की संख्या के आधार बसों की व्यवस्था कर दी जाएगी। जीएम ने बताया कि कई सेंटर जिले से काफी दूर हैं इसलिए इन रूटों पर रविवार रात 12 बजे से अलग-अलग समय अनुसार ही बस स्टैंड से बसें रवाना होंगी। जो बसें जिस क्षेत्र में जाएंगी, वहीं बसें पेपर खत्म होने के एक घंटे बाद वापस दादरी की ओर दोबारा रवाना होंगी। ऐसे में बसों में यात्रा करने वाले परीक्षार्थी समय का ध्यान रखते हुए अपनी बस के पास पहुंच जाए।
- पहले दिन 312 अभ्यर्थियों ने करवाई बुकिंग
शुक्रवार को पहले दिन 312 परीक्षार्थियों ने एडवांस बुकिंग करवाई है। इन परीक्षार्थियों के बुकिंग करवाने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फरीदाबाद जिले में भेजे जाने वाली एक-एक बस की समयसारिणी तय कर दी है। शनिवार को करनाल समेत अन्य जिलों के लिए एडवांस बुकिंग होने का अनुमान है।
- जानिए...किस जिले के लिए क्या तय है किराया
जिला- किराया एक तरफ का - किराया दोनों तरफ का
पंचकूला- 340- 680
अंबाला- 280-560
यमुनानगर- 260-520
कुरुक्षेत्र-240-480
सिरसा- 220-440
सिरसा- 220-440
फरीदाबाद- 160-320
करनाल-140-280
वर्जन::
परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से हम बसों की व्यवस्था कर देंगे। परीक्षार्थियों के परिजन भी बसों में यात्रा कर सकते हैं और इसके लिए हमने शुक्रवार से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
रविश हुड्डा, जीएम, चरखी दादरी डिपो
---
फोटो 17
परीक्षा के लिए एडवांस बुकिंग करवाने पहुंचीं परीक्षार्थी।