फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसपी ने कष्ट निवारण समिति सदस्यों के साथ की बैठक, नशा उन्मूलन व पुलिस-जन सहयोग पर दिया जोर

Tue, 28 Apr 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना और समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने उपस्थित सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पुलिस की।
नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी
बैठक के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशा अपराधों को बढ़ावा देता है जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कष्ट निवारण समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें तथा नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी को रोकने में पुलिस का सक्रिय सहयोग करें। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की सूचना मिलती है, तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने मानस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आमजन इस नंबर पर गोपनीय रूप से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर सूचना पर त्वरित एवं उचित कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें