फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कोर्ट रोड व लाला लाजपत राय चौक पर दुकानों के बाहर 8 फीट तक कब्जा

Tue, 28 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लाला लाजपत राय चौक के पास जाम लगने से दूर तक लगी वाहनों की कतार।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के कोर्ट रोड व लाला लाजपत राय चौक के पास दुकानदारों ने सड़क के दोनों तरफ 8 फीट तक अतिक्रमण किया हुआ है। इसके कारण बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में फंसे वाहन चालक चिलचिलाती धूप में बेबस नजर आते हैं।
विज्ञापन

लंबी अवधी गुजर जाने के बाद भी नगर परिषद शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के नाम पर चुप्पी साधे हुए है जिससे प्रभावित दुकानदारों में भारी बना हुआ हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से शहर के बाजारों में जाम का कारण बने अतिक्रमण का हटवाने की मांग की है ताकि सड़क से गुजरने वाले लोगों को राहत की सांस मिल सके।
इन दिनों शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के सामने 8 फीट तक बाहर सामान रखा गया है। इससे सड़क सिकुड़कर आधी से भी कम रह गई है जो यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां हर 10 मिनट में जाम की स्थिति बन रही है जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते वाहन चालकों व राहगीरों को लंबे समय तक गर्मी की तपत झेलनी पड़ती है। ऐसे में जाम में फंसे वाहन चालकों को गर्मी की चपेट में आने से बीमार होने की संभावना बनी रहती है। परेशान दुकानदारों ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें