चरखी दादरी। दादरी मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान व व्यापारी नेता संदीप फोगाट ने कहा कि हाल ही में रिलीज हुए एक गाने में प्रस्तुति और कुछ शब्द आपत्तिजनक हैं। गाने में कुछ ऐसे शब्द हैं तथा कुछ दृश्य ऐसे दिखाए गए हैं जो सामाजिक मर्यादा के अनुसार उचित नहीं है।
संदीप फोगाट का कहना है कि इससे समाज और युवाओं में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ गानों में सामाजिक मर्यादा की अनदेखी की जा रही है। जिससे समाज और नैतिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार फिल्मों को प्रदर्शित करने से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा जांच की जाती है, उसी प्रकार गानों के लिए भी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। सरकार को फिल्मों की तरह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तर्ज पर जांच व्यवस्था गानों के लिए भी लागू करनी चाहिए।