फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिता व चाचा के खेत में की जुताई, गेहूं व सरसों की फसल नष्ट

Sat, 25 Jan 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घसोला में पिता-पुत्र की रंजिश में हुई घटना, पिता ने दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव घसोला निवासी राजबीर ने अपने बेटे पर खेत में ट्रैक्टर चलाकर गेहूं व सरसों की फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ सदर पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजबीर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नरेश है। छोटा बेटा सुरेश है। सुरेश शादी के बाद से ही उनसे अलग रहने लगा। झगड़ा करके उन्हें परेशान करता है। राजबीर अपनी जमीन पर खेती करता है। सुरेश ने भी अपनी जमीन राजबीर को ही दस साल से माल यानी किराये पर दे रखी है। इस बार उन्होंने खेत में 3 एकड़ में सरसों व 2 एकड़ में गेहूं की फसल उगाई हुई थी। 23 जनवरी रात को सुरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके खेत में जुताई कर दी। इससे उनकी व भाई चरण सिंह की सारी फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही खेत में रखे 80 एल्युमिनियम पाइप व 60 प्लास्टिक के पाइप भी तोड़ दिए। उनका आरोप है कि सुरेश उसे किसी न किसी प्रकार से परेशान करता रहता है। अब वह उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। राजबीर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें