फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में लगा 175 किलोवाट का सोलर पैनल, बिजली बिल आएगा आधा

Sun, 23 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी नागरिक अस्पताल भवन की छत पर लगी सोलर पैनल प्लेट्स। संवाद
विज्ञापन
फोटो: 27
विज्ञापन

दादरी नागरिक अस्पताल भवन की छत पर लगीं सोलर पैनल प्लेट्स। संवाद


- प्रतिदिन अस्पताल में होती है 800 यूनिट बिजली की खपत, अब पावर कट लगने पर स्वास्थ्य सेवाएं भी नहीं होंगी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में सोलर पैनल लगाने का कार्य पूरा हो गया है। अस्पताल परिसर में 175 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया गया है। इस पर करीब 1.25 करोड़ रुपये लागत आई है। वहीं, सोलर पैनल लगने के बाद प्रतिमाह बिजली बिल से करीब 12 हजार यूनिट कम होंगी।
सोलर पैनल लगने के बाद अस्पताल में जहां पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति होगी, वहीं अस्पताल प्रबंधन का मासिक बिजली बिल भी आधा हो जाएगा। इतना ही नहीं, बत्ती गुल होने पर अब अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग सोलर पैनल लगवाने के बाद अब यहां पावर ग्रिड भी बनवाएगा। ताकि, सरप्लस बिजली निगम को दी जा सके। हर माह जितनी यूनिट बिजली निगम को दी जाएगी, उतनी यूनिट मासिक बिल में से घटा दी जाएंगी। अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही दूसरे चरण की योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा।
फिलहाल, अस्पताल में 175 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल ने कार्य शुरू कर दिया है। सामान्य तौर पर अस्पताल में प्रतिदिन 800 यूनिट बिजली खपत होती है। सोलर पैनल के कार्य शुरू करने के बाद प्रतिदिन करीब 400 यूनिट बिजली खपत बच जाएगी। इससे विभाग को प्रतिमाह करीब दो लाख रुपये की बचत होगी।

- रात को बिजली निगम की आपूर्ति से जगमग होगा अस्पताल
अस्पताल में लगाया गया सोलर पैनल केवल दिन के समय सूर्य की किरणों में ही बिजली बना सकेगा। वहीं, रात के समय सोलर पैनल से बिजली नहीं बन पाएगी। रात के समय निगम की ओर से की जाने वाली बिजली आपूर्ति से अस्पताल परिसर जगमग किया जाएगा। उसके एवज में स्वास्थ्य विभाग को बिल भरना होगा।

- 25 साल तक काम करेगा सोलर पैनल
अस्पताल में लगाए गए सोलर पैनल की कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसी के कर्मचारी सोनू सिंह ने बताया कि पैनल 25 साल तक बिजली की आपूर्ति करेगा। इससे स्वास्थ्य विभाग का काफी बिजली बिल बचेगा। अस्पताल में लगाया गया सोलर पैनल पूरी तरह डिजिटल है। ऑपरेट करने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।
विज्ञापन

वर्सन:
सोलर पैनल लगने के बाद अस्पताल में प्रतिमाह आने वाले लाखों रुपये के बिल की बचत होगी। वहीं, इससे बनी अतिरिक्त बिजली निगम को दी जाएगी और फिर उतनी यूनिट मासिक बिजली बिल में से कम कर दी जाएगी।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें