जल संरक्षण को लेकर बाढड़ा में जागरूकता रैली निकालतीं स्वयंसेविकाएं। स्रोत : संस्थान
- बाढड़ा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के तहत छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रात:कालीन सत्र की शुरुआत जांगिड़ धर्मशाला की सफाई से की गई जबकि इसके बाद योग का अभ्यास किया गया।
वहीं, विश्व जल दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। इसके जरिये ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं को महाविद्यालय पहुंचने पर जल संरक्षण का शपथ दिलाई गई। प्राचार्य सूबे सिंह की अगुवाई में पौधरोपण भी किया गया।
इसके बाद सायंकालीन सत्र में प्रोफेसर कमल ने स्वयंसेविकाओं को समाज शिक्षा सुधारक सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख का महिला सशक्तीकरण में योगदान विषय पर व्याख्यान दिया गया। अंतिम सत्र में मेहंदी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर प्रोफेसर अनीता, मनीषा व कमलेश मौजूद रहीं।