फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सामाजिक संस्थाओं और पुलिस प्रशासन ने चलाया नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान

Fri, 26 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सामाजिक संस्थाओं और पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को नगर में नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया। बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान समाजसेवी व पर्यावरण कार्यकर्ता योगबीर सांगवान और उनकी नशामुक्ति टीम के सदस्यों ने चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

शहर पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज विनोद ने भी हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से संवाद किया और उन्हें नशे व अपराध की दुनिया से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आमजन और यात्रियों को अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
समाजसेवी योगबीर सांगवान ने कहा कि नशा और अपराध समाज को खोखला कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर राज कुमार, संजय सांगवान, अजय कौशिक, खजान सिंह, कृष्ण कुमार, दिनेश ,अमित, मोनू व रोहताश का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें