फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से देसी शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी को कार सहित दबोच लिया और उसके पास से आठ देशी शराब की और तीन पेटी बियर बरामद हुई। आरोपी राय सिंह निवासी नांदा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसआई विशाल ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त के दौरान गांव नांधा बस स्टैंड पर मौजूद था। इस दौरान सूचना मिली कि व्यक्ति अवैध शराब से भरी गाड़ी लेकर बाढड़ा की तरफ जा रहा है। पुलिस ने सतनाली रोड पर नाका लगाया। इसी बीच इयोन कार पहुंची। पुलिस को देखकर चालक राय सिंह ने कार को भगा लिया। पुलिस ने कार का पीछा किया। गांव जीतपुरा बस स्टैंड से आगे पेट्रोल पंप के पास कार फंस गई। पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। कार से सात पेटी देशी माल्टा, एक पेटी पव्वा माल्टा व तीन पेटी बीयर बरामद की। पुलिस को आरोपी के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी राय सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें