फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धीमा उठान, सुस्त भुगतान, आढ़ती-किसान परेशान

Tue, 07 May 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा मंडी में उठान न होने से रखे सरसों से भरे बैग।
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी से उठान न होने पर किसानों को जिंस का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों में रोष बना हुआ है। मंडी में उठान धीमी गति से की जा रही है। मंडी में इस समय सवा लाख क्विंटल सरसों और 20,000 क्विंटल गेहूं उठान की इंतजार में हैं।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा की अगुवाई में इसे लेकर एसडीएम के साथ भी बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। हनुमान शर्मा ने बताया कि किसान को भुगतान राशि नहीं मिलने पर भटकना पड़ रहा है। सोमवार को मंडी में अव्यवस्था की जानकारी मिलने पर एसडीएम सुरेश कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और खरीद एजेंसी को उठान करवाने के निर्देश दिए।
अनाज मंडी में अब तक 98,000 क्विंटल सरसों की उठान हुई है। वहीं, गेहूं की अब तक आवक 38,000 क्विंटल हुई है जबकि खरीद 35,586 क्विंटल ही हुई है। सोमवार को 2,440 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। गेहूं का उठान 23,398 क्विंटल हुई है। भुगतान में देरी होने से किसानों को परेशानी हो रही है। वह जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से उठान तेज करवा शीघ्र भुगतान की मांग कर रहे हैं। कई चुनावी सभाओं में भी यह मामला उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें