फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजार में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण, फुटपाथ गायब होने से हर दिन लग रहा जाम

Tue, 02 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के मेन बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन चालक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजार में इन दिनों अव्यवस्था का आलम है। स्थानीय दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण मुख्य बाजार पूरी तरह से सिमट कर रह गया है। फुटपाथों पर दुकानदारों ने अपना सामान रख लिया है जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बने हैं कि पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ अब पूरी तरह से गायब हो चुके हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की सुस्ती के चलते शहर के मेन बाजार के दुकानदारों ने राहगीरों के लिए बनाई गई फुटपाथ पर दुकानों का सामान रखा गया है जिसके कारण मुख्य बाजार की सड़क पर हर 10 मिनट में जाम लग रहा है जिससे जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि बाजार की मुख्य सड़क स्थित दुकानदारों ने दोनों तरफ अपनी दुकानों का सामान दुकान के भीतर रखने के बजाय कई फीट बाहर फुटपाथ और सड़क तक फैला दिया है। इसके कारण राहगीरों को पैदल चलने में जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। रही-सही कसर बाजार में आने वाले ग्राहकों के बेतरतीब खड़े वाहन पूरी कर देते हैं।
फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से लोग अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन सड़क पर ही पार्क करने को मजबूर हैं। इसके चलते सड़क की चौड़ाई आधी से भी कम रह गई है।
हर 10 मिनट में बनती है जाम की स्थिति
सड़कें तंग होने से मुख्य बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर लंबा जाम लग रहता है। त्योहारों या शादियों के सीजन में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। वाहन चालकों का कहना है कि बाजार के इस हिस्से को पार करने में जहां पहले महज दो मिनट लगते थे अब वहां से निकलने में आधा-आधा घंटा लग रहा है। कई बार तो स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि जाम में फंसे रहने के कारण उनके जरूरी काम भी अटक जाते है।
विज्ञापन


बाजार में पैदल चलना भी दूभर
राहगीरों का कहना है कि दुकानदारों ने फुटपाथों को अपनी निजी संपत्ति समझ लिया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ के बीच सड़क से गुजरना पड़ता है जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। लगभग तीन साल पहले प्रशासन की और से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान को दुकानदार भूल गए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी अतिक्रमण हटवाने के नाम पर केवल खानापूर्ति करते नजर आते है।

वर्सन:
हमने शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस सहायता और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग रखी गई है। जल्दी ही पूरे शहर में विशेष अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।- गौरव कुमार, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें