फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहले सोमवार को की गई शिव परिवार की स्थापना

Tue, 23 Jul 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। कस्बे के गोगा मेड़ी धाम पर प्रधान गोविंद सिंह परमार की अध्यक्षता में सावन माह के प्रथम सोमवार को शिव परिवार की स्थापना की गई। ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि शिव परिवार मंदिर के निर्माण का पूरा खर्च समाज सेवी बिंदू ठेकेदार ने किया।
विज्ञापन

पंडित देवकी नंदन ने विधिवत रूप से यज्ञ का आयोजन किया और शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण के साथ की गई। मंदिर परिसर में फूलों से आकर्षक सजावट की गई और भगवान के जयकारों से मंदिर गूंजता रहा। इस दौरान पूर्व सरपंच गोविंद, सुंदर ठेकेदार, बंसी शर्मा, चिंटू, मुकेश, विक्रम फौजी, पूर्व बीडीसी सुरेंद्र, प्रधान संदीप, रोकी नंबरदार, कालू, नवीन, सत्यवीर यादव आदि मौजूद रहे।

शिव भक्तों ने शिवालय में किया जलाभिषेक

चरखी दादरी। शहर के लघु सचिवालय परिसर में बने बाबा पीर मंदिर शिवालय में क्षेत्र के शिव भक्तों ने सावन के प्रथम सोमवार पर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। न्यायाधीश और उनके परिजनों ने बाबा को जल चढ़ाकर सभी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। पीर बाबा सेवा समिति के प्रधान फूल चंद सोनी ने बताया कि भक्तों ने जल, फूल, बेलपत्र आदि पंचामृत का अर्पण किया। इस दौरान उपप्रधान ब्रह्मानंद कौशिक, सहसचिव मुकेश ठुकराल, सचिव महावीर प्रसाद, पुजारी ट्विंकल शर्मा, प्रेम शर्मा, अजीत नंबरदार, धर्मराज चावला, कर्णवीर, शमशेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें