फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो साल बाद भी सीवर समस्या जस की तस, विभाग के खिलाफ लोगों में रोष

Tue, 12 Nov 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
काठमंडी क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या स्कूल के सामने सड़क पर भरा सीवर का दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

शहर के पीएमश्री कन्या स्कूल के पास लंबे समय से है सीवर समस्या, समाधान न होने से प्रतिदिन तीन हजार लोग झेल रहे परेशानी


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के काठमंडी क्षेत्र स्थित पीएमश्री राजकीय राजकीय कन्या स्कूल के पास गली में सीवर व्यवस्था बेपटरी है। यहां दो साल से समस्या है। अब तक समाधान नहीं हुआ है। सड़क पर दूषित पानी भरने से छात्राएं और राहगीर परेशान हैं। दूसरी ओर जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाने के बाद भी समस्या जस की तस है। इसके चलते लोगों में रोष बना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके समाधान का इंतजार बरकरार है। उन्होंने जिला प्रशासन से सीवर समस्या का तुरंत समाधान करवाने की मांग की है। ताकि, यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े।
विज्ञापन

दरअसल, यहां से करीब 500 विद्यार्थियों समेत तीन हजार से ज्यादा लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। काठमंडी मोड़ से चंद कदम चलते ही गली में दूषित पानी भरा है। लोगों को यहां से आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। अब तक विभाग न तो सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को निजात दिला पाया है और न ही पानी की निकासी की गई है। स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को रोष जताया और प्रशासन से समाधान की मांग की।
लोग बोले : समाधान के नाम पर हर बार हुई खानापूर्ति
- शिकायत करने के कई दिन बाद भी समाधान के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। यही कारण है कि दो साल का लंबा समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
-प्रवीन सिवाल, काठमंडी


- सड़क के बीच दूषित जलभराव होने के कारण कई बार छात्राएं गिरकर घायल हो चुकी हैं। लंबे समय से समस्या है। अब तक जनस्वास्थ्य विभाग इसका समाधान नहीं कर सका है।
विज्ञापन


-श्रीनिवास, काठमंडी



- वर्ष 2022 से इस मार्ग पर सीवर की समस्या है। सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहा है। इसके चलते दूषित पानी मुख्य गली में भरा हुआ है। यहां से आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

-रामधारी, काठमंडी



वर्सन:
शुक्रवार को वहां सुपर सकर मशीन लगाकर सीवर की सफाई करवाई है। अगर फिर भी सीवर ओवरफ्लो है तो जल्द टीम भेजकर स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा।

-सोहनलाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग




फोटो: 21
काठमंडी क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या स्कूल के सामने सड़क पर भरा सीवर का दूषित पानी। संवाद

फोटो: 22
राजकीय कन्या स्कूल के पास ओवरफ्लो करता सीवर मैनहोल। संवाद



फोटो: 23
प्रवीन सिवाल।
फोटो: 24
श्रीनिवास
फोटो: 25
रामधारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें