गांव बिरही कलां में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान करते मुख्य अतिथि।
चरखी दादरी। गांव बिरही कलां स्थित एसईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही जिलास्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता संपन्न हो गई। बालिका सब जूनियर व सीनियर डबल इवेंट वर्ग में गांव रासीवास की टीम विजयी रही।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच राजकरण पांडवान पधारे। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड मुख्य अध्यापक रामकिशन व मास्टर संजय ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से एसोसिएशन प्रधान मास्टर संत कुमार व कोषाध्यक्ष कोच शमशेर रंगा ने की।
एसोसिएशन महासचिव सुनील बंगालिया ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिका वर्ग सब जूनियर वर्ग के रेगू इवेंट में पैंतावास गांव की टीम विजेता बनी। सब जूनियर बालक वर्ग में रेगू इवेंट में रानीला गांव विजेता बना। जूनियर व सीनियर बालिका और बालक वर्ग के क्वाड इवेंट में डोहकी की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बालकों के वर्ग में अतुल मानकावास व बालिकाओं में रिया डोहकी को मिला।
एसोसिएशन सह सचिव दशरथ रंगा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 16 व 17 नवंबर को होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता भिवानी में दादरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुनील यादव, रानीला कोच, सुरेंद्र प्रजापति, दीक्षांत, मोनिका, राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम, सपना, सोनिका डोहकी, कोच ईश्वर, राकेश कितलाना, दीपक डोहकी आदि मौजूद रहे।