फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: क्लर्क लगवाने के नाम पर युवक के परिजनों से ठगे सात लाख, बल्लभगढ़ निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 23 Oct 2024 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस सूत्रों की मानें तो शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। उस दौरान शिकायतकर्ता पक्ष से जीजा-साला ने जांच में शामिल होकर अपने बयान दर्ज करवाए जबकि आरोपी विनित को सूचित करने के बाद भी वो जांच में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
दादरी सदर थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्ल्भगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने झज्जर जिले के दुबलधन निवासी युवक को नौकरी लगवाने का झासा देकर परिजनों से 7 लाख रुपये ठग लिए। अब युवक के परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया, लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में समसपुर निवासी जयभगवान ने बताया कि उसकी बहन कृष्णा की शादी गांव दुबलधन में की हुई है। वर्ष 2022 में उसकी बहन कृष्णा व भांजा सुमित समसपुर उनके घर आए हुए थे। उस दौरान उसकी बहन ने बताया कि सुमित की नौकरी के लिए बात की है और इसके बदले 8 लाख रुपये मांगे गए हैं। इस पर जयभगवान ने कहा कि सुमित को नौकरी लगवा दो, रुपयों का इंतजाम मैं कर दूंगा।

इसके बाद सुमित के पिता रोहताश ने बल्लभगढ़ निवासी अपने परिचित विनित से बातचीत की। इस पर विनित ने कहा कि उसकी जान-पहचान पवन थानेदार से है और पवन की बहन चंडीगढ़ ईएसआई अस्पताल में लगी हुई है। ईएसआई अस्पताल में वो सुमित को क्लर्क की नौकरी दिलवा सकती है और इसकी एवज में 8 लाख रुपये लगेंगे। जयभगवान के अनुसार बाद में सुमित 7 लाख रुपये में मान गया।
विज्ञापन


इसके बाद दिसंबर में विनित समसपुर आया और जयभगवान से 5 लाख रुपये नकद ले गया जबकि दो लाख रुपये अपने खाते में डलवाए। जयभगवान ने बताया कि पांच लाख रुपये उसने किसी परिचित से उधार लेकर विनित को दिए। इसके बाद लंबा समय बीतने पर भी विनित ने उसके भांजे की नौकरी नहीं लगवाई और न ही उन्हें रुपये वापस दे रहा है।

जीजा-साल जांच में हुए शामिल, आरोपी नहीं पहुंचा
पुलिस सूत्रों की मानें तो शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। उस दौरान शिकायतकर्ता पक्ष से जीजा-साला ने जांच में शामिल होकर अपने बयान दर्ज करवाए जबकि आरोपी विनित को सूचित करने के बाद भी वो जांच में शामिल नहीं हुआ। 

अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में पुलिस को एक शिकायत मिली थी। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 निवासी विनित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -पवन कुमार, चरखी दादरी पुलिस प्रवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें