फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों की बस के लिए कोर्ट परिसर में अलग से बनाया जाए रास्ता: जस्टिस जयश्री ठाकुर

विज्ञापन
कोर्ट परिसर में पहुंचीं जस्टिस जयश्री ठाकुर के साथ मौजूद न्यायधीश और अधिवक्ता। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश जस्टिस जयश्री ठाकुर ने वीरवार को दादरी कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के लिए दादरी कोर्ट परिसर में अलग से रास्ता बनाने का प्रारूप तैयार करने का आदेश दिया। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन एवं कोर्ट के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। हाईकोर्ट जस्टिस जयश्री ठाकुर वीरवार सुबह सालाना निरीक्षण के लिए दादरी कोर्ट परिसर में पहुंचीं। यहां पहुंचने पर वरिष्ठ एडीजे फकरूद्दीन, एडीजे हेमंत यादव, एसीजेएम कुणाल गर्ग, सीजेएम संदीप यादव, जेएमआईसी राजीव व मुकेश कुमार, सीजेएम शिखा यादव, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल व बार प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने उनका स्वागत किया। जस्टिस जयश्री ठाकुर, भिवानी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेशचंद्र डिमरी व पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने न्यायिक परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद जस्टिस जयश्री ठाकुर ने सीनियर एडीजे के चैंबर में बैठकर दादरी अदालत के कामकाज की समीक्षा की व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोर्ट कैंपस के लाइब्रेरी हॉल में जस्टिस जयश्री ठाकुर का दादरी बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने अपने अभिनंदन संबोधन के साथ कुछ समस्याएं भी रखीं। हाईकोर्ट जस्टिस जयश्री ठाकुर ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण कोष में कोस्ट की राशि जमा किए जाने के प्रस्ताव पर वे उच्च स्तर पर परामर्श करेंगी। उन्होंने कहा कि बार की समस्याओं का उचित माध्यम से समाधान किया जाएगा। हाईकोर्ट जस्टिस ने जिला न्यायवादी को जमानत याचिका के जवाब की प्रति केस से संबधित अधिवक्ता को मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट में स्टाफ की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
बार प्रधान के अनुरोध पर पर रास्ते का किया मुआयना
जस्टिस जयश्री ठाकुर ने बार प्रधान के अनुरोध पर बंदियों की बस प्रवेश के प्रस्तावित रास्ते का मुआयना किया। उन्होंने बार प्रधान व अतिरिक्त उपायुक्त को नया रास्ता बनाने और एक गेट लगवाने के पूरे प्रोजेक्ट का मैप और एस्टिमेट तैयार करवाने के निर्देश दिए। दादरी बार प्रधान सुरेंद्र सिंह मैहड़ा ने कहा कि कन्या विद्यालय की दीवार के साथ लगते कोर्ट के पिछले रास्ते से बंदीगृह तक बस को अंदर लाया जाए तो अधिवक्ताओं व अन्य मुलाजिमों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर दादरी बार एसोसिएशन के उपप्रधान कुलदीप सांगवान, सचिव मंजीत श्योराण, वरिष्ठ अधिवक्ता फतेहसिंह श्योराण, सुरेश वशिष्ठ, एडवोकेट दरियाव सिंह, मनरेगा लोकपाल वेदपाल सांगवान, आनंद सिंह बिजारणिया, बलवान सिंह, मोहित शर्मा, गिरेंद्र फौगाट, नरेश कुमारी, राजेश गोदारा, निक्सन, युद्धवीर सिंह, अनिल फौगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें