संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। रबी की फसल के बीज लेने के लिए किसानों की हरियाणा बीज विकास निगम कार्यालय के बाहर भीड़ रही। बाढड़ा खंड में गेहूं की अलग-अलग किस्मों के 8240 बैग बिक्री किए गए हैं। 800 क्विंटल बीज मंगलवार तक पहुंचने की उम्मीद हैै।
बीज निगम ने सरसों के 4050 व चना के 120 बैग बिक्री किए हैं। किसान बीज के लिए सुबह छह बजे ही लाइन में खड़े हो जाते हैं। बीज कम मात्रा में होने के कारण सबको नहीं मिल पाता है।
किसान विनोद कुमार, रमेश, सुरेश कुमार, अमित चांदवास ने बताया कि यह बीज यूनिवर्सिटी के कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार किया गया है। यह रेतीले क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। काफी किसानों को बीज नहीं मिल पाया है। उन्होंने बीज विकास निगम से ज्यादा आपूर्ति की मांग की है।
बीज विकास निगम कार्यालय प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पिछली बार की तुलना में पांच गुना अधिक बीज बिक्री किया जा चुका है। किसानों का यूनिवर्सिटी से प्रमाणित बीजों पर भरोसा बढ़ा है। मंगलवार को ज्यादा मात्रा में बीज आने की उम्मीद है।
ा