अब तक जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर पहुंच चुका 4.03 लाख क्विंटल बाजरा, 3.79 लाख क्विंटल खरीद चुकी एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के तीन केंद्रों पर सोमवार को बाजरा खरीद की गई। सुबह से शाम तक तीनों केंद्रों पर 246 किसानों ने गेटपास कटवाए जबकि 5750 क्विंटल बाजरा की आवक दर्ज की गई। एजेंसी ने शाम तक 7348 क्विंटल की खरीद की और 2550 क्विंटल बाजरा गोदामों तक पहुंचाया।
दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां केंद्र पर बाजरा की खरीद सुचारु रूप से जारी है। अब तक तीनों खरीद केंद्रों पर 16521 किसान अपना बाजरा लेकर पहुंच चुके हैं। इन किसानों के मंडियों में पहुंचने से 4.03 लाख क्विंटल बाजरा की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 3.79 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है। वहीं, 3.38 लाख क्विंटल बाजरा अब तक मंडियों से गोदामों में पहुंच चुका है। फिलहाल, बाजरा उठान प्रतिशत 89.10 है।
सोमवार की बात करें तो दादरी मंडी में 210 किसानों ने गेटपास कटवाए और 5160 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। दादरी में एजेंसी ने 4746 क्विंटल बाजरा खरीदा। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी में 18 किसान पहुंचे और 278 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। यहां एजेंसी ने 746 क्विंटल बाजरा खरीदा। झोझूकलां केंद्र पर 18 किसान पहुंचने से 312 क्विंटल बाजरे की आवक हुई और एजेंसी ने 1846 क्विंटल की खरीद की।
- तीनों केंद्रों से इतनी की गई उठान
दादरी मंडी से 1800 क्विंटल बाजरे की उठान की गई। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी से 350 और झाेझूकलां खरीद केंद्र से 400 क्विंटल बाजरे की उठान की गई। उठान की ओवरऑल स्थिति देखें तो दादरी मंडी में 85, बाढड़ा मंडी में 98.65 और झोझूकलां केंद्र पर 92.51 प्रतिशत बाजरे की उठान हो चुकी है।
- दादरी मंडी में 9709 तो बाढड़ा में 3669 किसान बेच चुके बाजरा
तीनों केंद्रों पर अब तक 16,521 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। अब तक की स्थिति देखें तो दादरी मंडी में कुल 9709 किसान पहुंचे हैं। वहीं, बाढड़ा मंडी में 3669 और झोझूकलां केंद्र पर 3143 किसान अपना बाजरा बेचने पहुंचे हैं।
वर्सन:
सोमवार को तीनों केंद्रों पर बाजरे की खरीद की गई। तीनों केंद्रों पर 5750 क्विंटल की आवक हुई जबकि 7348 क्विंटल की खरीद की गई। सोमवार को 2550 क्विंटल बाजरे की उठान भी करवाई गई।
-राजेश, परचेज मैनेजर, हैफेड
फोटो 32
दादरी मंडी में लगी बाजरे की ढेरी। संवाद