फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूसरा जनरल सर्जन मिला, 50 फीसदी बढ़ेगी ऑपरेशन संख्या

Sat, 19 Jul 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी स्वास्थ्य विभाग को दूसरा जनरल सर्जन मिल गया है। एनएचएम के तहत विभाग ने जनरल सर्जन की नियुक्ति की है। अगले सप्ताह से वह अपनी सेवाएं देनी शुरू कर देंगे। वहीं, अब दो जनरल सर्जन होने से छोटे ऑपरेशन की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है।
आठ माह पहले स्वास्थ्य विभाग को जनरल सर्जन मिला था। इससे पहले छोटे ऑपरेशन नहीं होते थे। मरीजों को भिवानी या रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता था। 8 माह पहले जनरल सर्जन की तैनाती होते ही विभाग ने दादरी नागरिक अस्पताल में जनरल सर्जरी शुरू कर दी थी। हालांकि, एक ही जनरल सर्जन होने से ओपीडी और ओटी देखने में दिक्कतें आ रही थीं। इसके मद्देनजर ही अब एनएचएम के तहत दूसरे जनरल सर्जन की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इसके लिए दो माह पहले मुख्यालय पत्राचार किया गया था। इसके साथ ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अब जनरल सर्जन की ज्वाइनिंग करवा दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास दो सर्जन होने से सीधे तौर पर लाभ मरीजों को मिलेगा। उन्हें छोटे ऑपरेशन के लिए दूसरे जिलों की खाक नहीं छाननी पड़ेगी।

- क्रमवार लगेगी ओपीडी व ओटी में ड्यूटी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो दोनों जनरल सर्जन समानांतार अपनी सेवाएं देंगे। एक दिन एक की ड्यूटी ओपीडी में तो दूसरे की ऑपरेशन थिएटर में लगेगी। वहीं, अगले दिन ओटी वाले सर्जन ओपीडी में और ओपीडी वाले सर्जन ओटी में अपनी सेवाएं देंगे। ऐसे में मरीजों को ओपीडी के साथ ओटी में जनरल सर्जन की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

- हर माह होते हैं करीब 100 ऑपरेशन
दादरी नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हर माह औसतन 100 छोटे ऑपरेशन होते हैं। इनमें हार्निया, रिसोली, नसबंदी, नलबंदी, फोड़ा-फुंसी के ऑपरेशन शामिल हैं। वहीं, अब दो जनरल सर्जन होने से हर माह 50 अतिरिक्त ऑपरेशन होने की उम्मीद है।

- 5 से 40 हजार का नहीं करना होगा भुगतान
अगर मरीज प्राइवेट अस्पताल में ये छोटे ऑपरेशन करवाता है तो खर्च पांच से 40 हजार तक आता है। हालांकि, अब दो जनरल सर्जन होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


वर्सन
एनएचएम के तहत विभाग में दूसरे जनरल सर्जन की तैनाती की गई है। अगले सप्ताह से वह अपनी सेवाएं देनी शुरू कर देंगे। इसके बाद जनरल ऑपरेशन की संख्या बढ़ जाएगी। एक जनरल सर्जन ओपीडी तो दूसरी ओटी में समानांतार ड्यूटी देंगे।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें