फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से तीन गोवंशों की मौत, तीन घायल

Sat, 19 Jul 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। वाहन की टक्कर से शुक्रवार रात को तीन गायों की मौत हो गई जबकि तीन गोवंश घायल हो गए। गोसेवक रिम्पी फोगाट ने बताया कि रात को करीब दो बजे भिवानी रोड उत्सव वाटिका के पास किसी वाहन ने छह गोवंशों को टक्कर मार दी। इससे तीन गोवंशों की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
सूचना मिलते ही गोरक्षक टीम में शामिल राहुल, बबलू, सागर, सेवक, पारस, प्रवीन व बबली के साथ मौके पर पहुंचे। रात को ही पुलिस को सूचना दी गई। गाड़ी चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गोसेवकों ने रात के समय ही मृत पशुओं को वहां से उठाया। गोसेवक रिंपी फोगाट ने बताया कि सुबह पुलिस की देखरेख में डॉक्टर टीम से पोस्टमार्टम करवा कर एफआईआर दर्ज करवाई गई। तत्पश्चात इनकी अंतिम क्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंपी फोगाट ने कहा कि लावारिश पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर लगाया जा चुका है। राशि का भुगतान भी एजेंसी को किया जा चुका है। उसके बावजूद भी टैग लगे हुए पशु सड़क दुर्घटना में मारे जा रहे हैं।
लगातार हो रहे हादसों पर गोसेवक प्रवीन, चांद इमलोटा, राहुल रक्षक, बबलू, सागर, पारस, गोलू बजरंगी, मनोज मौजूद ने रोष जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें