बाढड़ा। किशोरी को अगवा कर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने दूसरे आरोपी हाईवा डंपर चालक प्रीतम निवासी पथरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले मोनू नामक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ दिन पूर्व एक गांव निवासी किशोरी को रात के समय घर के बाहर से अगवा कर बाद में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया था। आरोपी किशोरी को ट्रैक्टर में सतनाली क्षेत्र में ले गया था और वहां उसे जलजीरा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। अगली सुबह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
बाढड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कि इस मामले में दूसरे आरोपी पथरवा निवासी प्रीतम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।