फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसडीएम ने मंडी में आढ़तियों के साथ मुआयना कर फसल खरीद व उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश

Fri, 17 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा की अनाज मंडी में गेहूं, सरसों खरीद में बरती जा रही देरी पर आढ़तियों के विरोध के बाद वीरवार को एसडीएम आशीष सांगवान ने मंडी पहुंच कर खरीद व उठान कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में आढ़तियों व किसानों की मौजूदगी में खरीद एजेंसी से गेहूं की आवक, खरीद व उठान में देरी पर जवाब मांगा तथा किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बे की अनाज मंडी में पिछले एक सप्ताह से नाममात्र की खरीद व उठान की स्थिति दयनीय होने से बुधवार को आढ़तियों, किसान संगठनों ने रोष प्रदर्शन कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। जिस पर वीरवार को एसडीएम आशीष सांगवान ने मंडी पहुंच कर खरीद व उठान कार्य का जायजा लिया तथा आढ़तियों की समस्याएं सुनीं।
आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा, नवीन चांदवास, मंजीत नांधा, विकास, कृष्ण धनासरी आदि ने बताया कि अनाज मंडी में गेहूं की खरीद से लेकर उठान में लापरवाही बरती जा रही है। समय पर अनाज का उठान नहीं होगा तो किसानों को समय पर भुगतान कैसे संभव होगा। इससे किसान आढ़तियों पर दबाव बना रहे हैं और मंडी में मामूली बरसात हुई तो अधिकतर अनाज बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष सांगवान ने उसी समय खरीद सुपरवाइजर जेपी सांगवान को खरीद कार्य में बरती जा रही देरी पर जवाब मांगा तो उन्होंने मंडी में खरीद से लेकर उठान कार्य की रिपोर्ट सौंपी। जिस पर उन्होंने उठान कार्य संभाल रहे ट्रांसपोर्टर को तत्काल प्रभाव से गाड़ियों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया। उन्होंने आढतियों, किसानों को आश्वासन दिया कि फसल खरीद में किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह प्रतिदिन खरीद की रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें