फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंच व पंचायत समिति उपचुनाव के लिए 21 से 25 तक होंेगे नामांकन

Fri, 17 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से 13 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के अनुपालन में प्रशासन ने जिले में पंच व पंचायत समिति की उपचुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 21 से 25 अप्रैल तक प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन पत्र प्राप्त करने और चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार एसडीएम दादरी, जिला परिषद या एसडीएम बाढड़ा या फिर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की पूरी प्रक्रिया संबंधित आरओ द्वारा संपन्न की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 27 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे से की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 28 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई 2026 (रविवार) को प्रात: 8 बजे से सांय 6 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से करवाया जाएगा। इसके उपरांत, 13 मई 2026 को प्रात: 8 बजे से उपायुक्त द्वारा निर्धारित किए गए स्थान पर मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूर्ण होने के तुरंत बाद चुनाव परिणामों की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें