फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सर्व कर्मचारी संघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए कसी कमर

Sat, 28 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए सर्व कर्मचारी संघ व विभागीय यूनियनों के पदाधिकारियों व कर्मियों ने कमर कस ली है। हड़ताल में अधिक से अधिक भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान यशपाल सांगवान ने की जबकि संचालन जिला सचिव रामपाल रामबास ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर सीआईटीयू जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार घिकाड़ा मौजूद रहे। हेमसा राज्य उप महासचिव विजय लांबा ने भी बैठक में अपने विचार रखे।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में एसकेएस व सीआईटीयू का संयुक्त जीप जत्था जिले में पहुंचेगा। इसके तहत वो हर एक विभाग ग्रामीण, कस्बाई व शहरी क्षेत्र में जनसभाएं करेगा।
विज्ञापन

पदाधिकारी सभी को वर्तमान में सरकार की पूंजीपति नीतियों के चलते कर्मियों व आम जनता को हो रहे नुकसानों से विस्तार से अवगत करवाएंगे। सभी जगहों पर हड़ताल में शामिल होकर अपनी हकों की आवाज बुलंद करने के लिए आह्वान किया जाएगा।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में सतबीर सरोहा, अध्यापक संघ जिला कोषाध्यक्ष मास्टर रविंद्र, एसकेएस ब्लाॅक झोझू प्रधान रामपाल, किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़, रिटायर्ड कर्मी संगठन से कृष्ण भागवी व महेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।
एसकेएस जिला प्रधान यशपाल सांगवान ने बताया कि जीप जत्था 4 व 5 जुलाई को डोहकी, छपार, अटेला, बाढड़ा, बेरला, कादमा, झोझूकलां, आदमपुर डाढी, चिड़िया, मौड़ी, दादरी, समसपुर, इमलोटा, रानीला, सांवड़, सांजरवास व बौंद पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें