फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने 5 क्रशरों पर की मारा छापा, 55 वाहन भी जांचे

Sat, 28 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पिचौपा जोन में चेकिंग अभियान के तहत पहुंची संयुक्त टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अवैध खनन और ओवरलोड पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने 5 क्रशरों पर छापेमारी की। वहां जाकर विभिन्न मानकों पर गहनता से जांच की गई। इसके अलावा 55 संदिग्ध वाहनों के दस्तावेज भी जांचे गए। खनन विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। हालांकि टीम को पूरी कार्रवाई के दौरान कुछ गलत नहीं मिला।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान खनन विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के निर्देशानुसार व उपायुक्त मुनीश शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री उड़नदता के साथ मिलकर पिचौपा जोन में सघन अभियान चलाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई और खनन गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों भी चेक किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें