फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरपंचों ने प्रदर्शन कर सम्मान भत्ता जारी करने की उठाई मांग

Tue, 16 Jul 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी कराने के लिए प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुरेश दलाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। उपमंडल के पूर्व सरपंचों ने सम्मान भत्ता नहीं मिलने व आयुष्मान चिरायु कार्ड सुविधा न देने पर रोष प्रदर्शन कर एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सरपंच एसोसिएशन कोषाध्यक्ष अजीत सिंह व पूर्व संयोजक सुरेश धनासरी ने बताया कि राजेश पंचगाव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मान भत्ता न मिलने पर नाराजगी जताई गई। सुरेश धनासरी ने कहा कि दादरी जिले की 167 ग्राम पंचायतों के पूर्व मुखियाओं को वर्ष 2021 से जुलाई 2024 तक का सम्मान भत्ता नहीं मिला है। पंचायत मंत्री व अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। गुहार लगाने के बावजूद न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंचों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। बैठक के बाद सभी पूर्व सरपंचों ने रोष प्रदर्शन किया। एसडीएम ने पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की बैठक बुलाकर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन में पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी, राजेश, अजीत सिरसली, मनफूल सिंह आर्य, सुभाष, हरिकिशन कारी, राजबीर सिंह, होशियार सिंह, कुलदीप सिंह, सरपंच बिजेंद्र, प्रेम जांगड़ा, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
फोटो 36
एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपते पूर्व सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें