फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गाड़ियों का काफिला लेकर चंडीगढ़ रवाना हुए सरपंच और पंच

Wed, 01 Mar 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चंडीगढ़ कूच से पहले नेशनल हाईवे 152-डी टोल पर एकत्र हुए सरपंच।
विज्ञापन
चरखी दादरी। चंडीगढ़ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिले के सरपंचों और पंचों ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ कूच की। नेशनल हाईवे-152 डी से सुबह करीब साढ़े सात बजे सरपंच 22 गाड़ियों में बैठकर चंडीगढ़ रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

बता दे कि ई-टेंडरिंग के विरोध में दादरी और बाढड़ा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जिले के सरपंच पिछले कई दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार सुबह 125 पंच और सरपंच चंडीगढ़ प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे। सुबह करीब सात बजे सरपंच नेशनल हाईवे-152 डी पर एकत्र होना शुरू हुए और आधे घंटे बाद गाड़ियों का काफिला लेकर चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। दूसरी ओर सरपंचों के चंडीगढ़ कूच कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस का खुफिया तंत्र उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे रहा और टोल टैक्स से निकलने तक पुलिस कर्मचारियों ने सरपंचों की निगरानी की।
- खाली हुआ धरनास्थल, नहीं पहुंचा कोई
बुधवार को सरपंचों के चंडीगढ़ कूच करने से दादरी बीडीपीओ कार्यालय में धरनास्थल सुनसान रहा। दोपहर के समय धरनास्थल पर एक भी सरपंच मौजूद नहीं मिला। दूसरी ओर चंडीगढ़ कूच करने वाले पंच और सरपंच देर रात तक वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें