चरखी दादरी। हरियाणा लोक कला संघ, रोहतक की ओर से राज्यस्तरीय सांझी उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।
जनसंपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता रोहतक स्थित एंडी स्टूडियो में 29 सितंबर से 01 अक्तूबर तक होगी। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार, तृतीय पुरस्कार 21 हजार र 10 सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक 2100 रुपये) दिए जाएंगे।
संदीप हुड्डा ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति को संजोने और उसका देश-दुनिया में प्रचार-प्रसार करने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें केवल महिलाएं भाग ले सकती हैं।
प्रतिभागियों को नाम, पता, आयु एवं आधारकार्ड की प्रति ई-मेल या व्हाट्सएप से भेजनी होगी। प्रतिभागी आवेदन भेजने के लिए मोबाइल नंबर 9812069014 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद