वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था की ओर से जारी प्रमाण-पत्र दिखाते हुए संदीप।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा निवासी संदीप ने गांव से बाबा खाटू श्याम राजस्थान तक 230 किलोमीटर लगातार 51 घंटे 51 मिनट तक दौड़ लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। गांव में बाबा सावलनाथ मंदिर व बाबा रामचंद्र पुरी मंदिर में पूजा कर देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने दौड़ शुरू की। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र दिया गया। संदीप ने यह दौड़ 4 दिसंबर 2025 को शुरू की थी 6 दिसंबर को संपन्न हुई। 38 वर्षीय संदीप खेती-बाड़ी का काम करता है।
संदीप ने बताया कि इस साहस और जुनून को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है। संस्था की ओर से अवॉर्ड डीबीआर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर अधिवक्ता शिव कुमार बेडवाल और जूरी चेयरमैन अधिवक्ता मांगेराम तोंदवाल ने प्रमाण-पत्र प्रदान प्रदान किया। शिव कुमार बेडवाल ने संदीप की सराहना करते हुए कहा कि संदीप की प्रतिभा और मेहनत युवाओं के लिए मिसाल है।
अपनी सफलता पर संदीप ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा कुछ अलग करने का था। वे क्षेत्र के युवाओं को संदेश देना चाहते हैं कि फिटनेस और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। यह रिकॉर्ड उन सभी लोगों का है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया।
कार्यक्रम के दौरान जूरी सदस्य अधिवक्ता सुशीला कांटीवाल, अजय सभ्रवाल, विजय सिंह, राहुल रंगा, सानिया, पवन, मन्नू धनखड़, अमित भुक्कल, अभिषेक सांगवान व अश्वनी आदि मौजूद रहे।