फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिविर में अमेरिका से आई सुजाता की समस्या का हुआ समाधान, डीसी से बोलीं - धन्यवाद मैडम

Fri, 21 Jun 2024 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के समाधान शिविर में डीसी के समक्ष अपनी शिकायत रखते लोग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। डीसी मनदीप कौर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में समस्या समाधान शिविर लगाकर 32 शिकायतें सुनीं। अमेरिका में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत सुजाता सांगवान भी शिविर में अपने जमीनी विवाद के समाधान की आस लेकर पहुंची। डीसी मनदीप कौर ने मौके पर ही उनकी समस्या का समाधान करवा दिया। सुजाता ने त्वरित कार्रवाई पर जिला प्रशासन का आभार जताया और समाधान शिविर को आमजन के लिए अच्छा कदम बताया।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि सरकार की पहल पर समाधान शिविर आमजन की हर समस्या के त्वरित निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारी सरकार सोच के अनुरूप समाधान शिविर में आने वाली हर समस्या का त्वरित निवारण करते हुए उनके कार्यालय को सूचित करें।
शुक्रवार को समाधान शिविर में डीसी मनदीप कौर के समक्ष जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जल आपूर्ति, पारिवारिक विवाद जैसी समस्याएं पहुंची। सुनवाई करते हुए डीसी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन और परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण की समस्याओं का निपटारा करवा दिया। डीसी मनदीप कौर ने कहा कि समाधान शिविरों में तत्काल हो रहे समाधान से आमजन का सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


शिविर ये अधिकारी रहे मौजूद
समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, सीटीएम आशीष सांगवान, एसडीएम नवीन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें