चरखी दादरी। अनाज मंडी क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने व्यापारियों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए एंटरप्राइज के तीन कट्टे सरसों तथा राजेश ठाकर के दो कट्टे ग्वार चोरी कर लिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की जिसके दौरान अनाज मंडी के पास सब्जी मंडी की दीवार के नजदीक से चोरी हुआ एक कट्टा सरसों बरामद किया गया।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।