फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि 12 व 13 सितंबर को आयोजित विशेष अभियान के दौरान फॉर्म-6 के 593 फॉर्म-7 के 40 व फॉर्म-8 के 467 आवेदन प्राप्त हुए। अब तक फॉर्म-6 के कुल 6029 प्रपत्र, फॉर्म-7 के कुल 735 आवेदन प्रपत्र व फॉर्म-8 के कुल 6213 आवेदन प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दावों व आपत्तियों की प्रक्रिया के अंतर्गत चलाए गए विशेष अभियान दिवस का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। अब 26 व 27 सितंबर को भी दावे एवं आपत्तियों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीएलओ सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें