फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब से रुपये निकाल कर भाग रहे युवक को यात्री ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर यात्रियों की जेब तराशने की वारदातें नियमित अंतराल पर सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम बस में सवार हो रहे बरसाना निवासी एक व्यक्ति की जेब से तीन हजार रुपये निकालकर युवक भाग गया। हालांकि यात्री ने उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया और उसे बस स्टैंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बरसाना निवासी मीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से दादरी आया था। काम निपटाने के बाद शाम करीब छह बजे वो बस स्टैंड पर पहुंचा। शिकायकर्ता ने बताया कि बस में भीड़ ज्यादा होने से वह लोहारू जाने वाली बस में सवार होने लगा। खिड़की में चढ़ते समय उसे जेब में किसी अन्य व्यक्ति का हाथ होने का अहसास हुआ। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो एक युवक वहां से भाग गया। मीर सिंह ने बताया कि जब उसने जेब में रखी तीन हजार की नगदी संभाली तो चोरी मिली। उसने उक्त युवक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वो उक्त युवक को बस स्टैंड पुलिस चौकी में ले आया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान भिवानी के पालुवास मोड़ निवासी सन्नी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि मीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से तीन हजार की नगदी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें