फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 11920 किसानों के खातों में पहुंचे सरसों भुगतान के 145 करोड़

Fri, 26 Apr 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी मंडी से सरसों के बैग का उठान करते श्रमिक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की मंडियों में सरसों खरीद और उठान प्रक्रिया निरंतर जारी है जबकि भुगतान भी एजेंसी साथ-साथ कर रही है। 24 अप्रैल की शाम तक के भुगतान की स्थिति देखें तो 11920 किसानों के खातों में 145 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। वहीं, तीन लाख क्विंटल सरसों अब तक गोदाम में पहुंचाई जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले 48 घंटे के अंदर बाकी बचे किसानों के खातों में भी सरसों की भुगतान राशि डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां केंद्र पर सरसों खरीद की जा रही है। एक अप्रैल से जिले की मंडियों में सरसों खरीद शुरू हुई थी। एक से 24 अप्रैल के बीच करीब 12 दिन सरसों खरीद बंद रही जबकि 12 दिन ही खरीद हो पाई। खरीद के 12 दिनों में मंडियों में सरसों की अच्छी आवक हुई। एक से 24 अप्रैल तक दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां खरीद केंद्र पर 7.93 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से एजेंसी ने 5.05 लाख क्विंटल की खरीद की गई। वहीं, खरीदी गई सरसों में से 3 लाख क्विंटल सरसों गोदामों त पहुंचाई गई और एजेंसी ने सरसों बेचने वाले किसानों का भुगतान भी साथ-साथ किया। शुक्रवार तक भुगतान का आंकड़ा 160 करोड़ से पार पहुंचने की उम्मीद है।
अब अगर मंडी अनुसार आंकड़े देखें तो 24 अप्रैल की शाम तक दादरी मंडी में 4.82 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई और इसमें से 3.12 लाख क्विंटल की खरीद की गई। बाढड़ा मंडी में 2.05 लाख क्विंटल की आवक हुई, जबकि 1.22 लाख क्विंटल की खरीद की गई। झोझूकलां केंद्र पर 1.06 लाख क्विंटल सरसों पहुंची, जिसमें से 72 हजार क्विंटल की खरीद की गई।
विज्ञापन



मंडियों में ये है सरसों उठान की स्थिति
दादरी मंडी से बुधवार शाम तक 1.93 लाख क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। बाढड़ा मंडी से 66 हजार क्विंटल और झोझूकलां खरीद केंद्र से 41 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। तीनों केंद्रों पर खरीदी गई सरसों में से 3 लाख क्विंटल गोदामों तक पहुंच चुकी है। 2.06 लाख क्विंटल सरसों अब भी मंडियों में है।



कुल आवक की 63 प्रतिशत खरीदी, 37 प्रतिशत बाकी

जिले में कुल 7.93 लाख क्विंटल सरसों तीनों केंद्रों तक पहुंची है। इसमें से 505853 क्विंटल यानी 63 प्रतिशत की खरीद हो चुकी है। 37 प्रतिशत सरसों की अभी खरीद बाकी है।





39528 किसान मंडियों में पहुंचे सरसों बेचने
सरसों लेकर 24 अप्रैल की शाम मंडी पहुंचे 39528 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। इस अवधि तक दादरी मंडी में 23852 किसान, बाढड़ा मंडी में 10641 किसान और झोझूकलां खरीद केंद्र पर 5035 किसानों ने गेटपास कटवाकर सरसों की ढेरी डाली है। वहीं, 11920 किसानों के खातों में सरसों के रुपये पहुंच चुके हैं।



24 अप्रैल तक 11920 किसानों के खातों में 145 करोड़ का भुगतान हो चुका है। जिले में सरसों खरीद और उठान प्रक्रिया लगातार जारी है। उठान में तेजी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें