फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साढ़े पांच घंटे बंद रहा रोहतक रेलवे फाटक, वाहन चालकों को तय करनी पड़ी अतिरिक्त दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। चेक रेल कार्य के चलते रविवार को शहर का रोहतक फाटक साढ़े पांच घंटे बंद रहा। इसके कारण वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय कर शहर में प्रवेश करना पड़ा। करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने से चालकों ने परेशानी झेली और कुछ तो फाटक तक पहुंचने के बाद अपने वाहन मोड़कर ले गए। दोपहर 2:35 पर वाहनों के लिए फाटक खोला गया।
विज्ञापन

दरअसल, रोहतक रोड शहर का सबसे व्यस्ततम रोड है। इस मार्ग से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। रेलवे की ओर से रविवार को रोहतक रोड पर बनी फाटक नंबर 35 पर रेल पटरी के साथ सुरक्षा के लिए बनाए गए चेक रेल की जांच की गई। इस कार्य के चलते सुबह 9 बजे फाटक बंद किया गया और इसके साथ ही यहां से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। फाटक बंद होने से शहर से जुड़ाव कट गया और चालकों को अपने वाहन रावलधी-भिवानी और ढाणी फाटक ओवरब्रिज से निकालने पड़े।
भारी वाहनों के गुजरने से खिसक जाती है चेक रेल की दूरी
रेलवे फाटक पर यातायात के लिए बनाई सड़क से के बीच बनी रेल लाइन के साथ सुरक्षा के लिए चेक रेल बनाया जाता है। रेल लाइन से इसकी दूरी 51 से 57 एमएम होती है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार चेक रेल मानकों पर खरे नहीं मिलते। इसके कारण माह में एक बार लेवल की जांच की जाती है।
विज्ञापन


-रोहतक रोड रेलवे फाटक संख्या 35 पर चेक रेल की जांच के लिए वाहनों का अवागमन बंद रखा गया था। कार्य पूरा होने के बाद दोपहर 2:35 बजे वाहन चालकों के लिए फाटक खोल दिया गया।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, पीडब्ल्यूआई, रेलवे विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें