अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल को पहले ही मिल चुकी है मान्यता, स्कूलों में भी रॉकबाल खेल शुरू करवाने का एसोसिएशन की बैठक में लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रॉकबाल खेल अब हरियाणा के अलावा कई राज्यों के स्कूलों व कॉलेजों में खेला जाएगा। इस खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल चुकी है। ऐसे में रॉकबाल खेल को ऊंचाइयों तक पहुंचाने व युवाओं का भविष्य खेलों के माध्यम से बनाने के बारे में रॉकबाल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया की चरखी दादरी में हुई बैठक में फैसला लिया गया।
इस दौरान फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला पार्षद शिवकुमार खोरड़ा को प्रधान बनाया गया। बैठक में दादरी विधायक सुनील सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए रॉकबाल खेल के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
दादरी के रेस्ट हाउस में रविवार को रॉकबाल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया की एजीएम बैठक कार्यकारी प्रधान राजेंद्र गांधी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राजेंद्र गांधी को सर्वसम्मति से संरक्षक, सुनील श्योराण को संरक्षक बनाया गया।
विधायक सुनील सांगवान ने फेडरेशन की ओर से खेलों को बढ़ाने के लिए किये कार्यों की सराहना की और सरकार के माध्यम से रॉकबाल खेल के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान सतवीर रतेरा को सीनियर उपप्रधान बनाया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश से जयवीर सिंह, राजस्थान से भूमा राम, महाराष्ट्र से हेमंत सावंत व साकिल, यूपी से राजील, धर्मवीर व अमर दिल्ली, खालिद गुजरात आदि उपस्थित रहे।
फोटो- 21
रॉकबाल एमेच्योर फेडरेशन की बैठक में शामिल विधायक व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन