फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों की उमड़ी भीड़, पुलिस सुरक्षा में बांटी गई डीएपी

Sun, 27 Oct 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद वितरण न होने पर एक बार किसानों ने बाढड़ा में दिल्ली-पिलानी हाईवे जाम करने का किया प्रयास, विधायक उमेद पातुवास पहुंचे मौके पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। आपूर्ति कम व मांग अधिक होने के चलते किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। इससे खफा किसानों ने रविवार को दिल्ली-पिलानी मार्ग जाम करने का प्रयास भी किया। इसके बाद में मौके पर पहुंचे विधायक उमेद पातुवास ने खाद वितरण शुरू करवाया। इस कार्य में पुलिस की मदद भी लेनी पड़ी।
बता दें कि बिक्री केंद्रों पर डीएपी पहुंचने की सूचना मिलने पर रविवार को किसान वहां पहुंच गए। गहमागहमी रहने और खाद वितरण न होने पर विधायक उमेद पातुवास को सारी स्थिति से अवगत करवाया। विधायक ने सहकारी विभाग को खाद वितरण के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों में धक्का-मुक्की बनी रही। एक बार किसानों ने दिल्ली-पिलानी मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस बीच खाद वितरण केंद्र स्टाफ को पुलिस बुलानी पड़ी और कुछ देर बाद ही विधायक भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम तक एक हजार बैग का वितरण किया गया। वहीं, विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनीं। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि रोहतक व भिवानी से डीएपी की आपूर्ति करवाई है। एक दो दिन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध होगी।


फोटो 28

बाढड़ा पैक्स केंद्र पर पुलिस सुरक्षा में वितरित की जा रही खाद। संवाद


फोटो -29

सहकारी समिति में डीएपी लेने पहुंचे किसानों से मुलाकात करते विधायक उमेद पातुवास। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें