फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता रैली

Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता रैली में मौजूद स्कूल स्टाफ व
विज्ञापन
भिवानी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके चौथे दिन जिला काउंसलर देवेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एनएसएस की स्वयंसेविकाओं को ध्यान का महत्व बता खाने की अच्छी आदतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। खान-पान पर विशेष ध्यान रखते हुए बाजार में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इनके प्रयोग से हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यक्रम अधिकारी शालू और सुनीता ने बताया कि शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने सड़क हादसों पर रोक लगाने और नशा मुक्त भारत विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली। रैली के दौरान छात्राओं ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


एनएसएस शिविर का हुआ समापन, 34 लोगों ने किया रक्तदान

भिवानी। गांव बामला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र कुमारी के निर्देशन व एनएसएस पीओ नरेंद्र श्योराण के नेतृत्व में रविवार को रक्तदान शिविर के साथ समापन हो गया। एनएसएस शिविर के समापन पर आयोजित रक्तदान में 34 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एनएसएस जिला संयोजक आनंद शर्मा, विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र कुमारी व एनएसएस पीओ नरेंद्र श्योराण ने शिरकत की। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी संजय ने 26 वीं बार रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने नागरिक अस्पताल की टीम विद्यालय पहुंची। इस मौके पर एनएसएस जिला संयोजक आनंद शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर का एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि यह उनके व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को समझने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर समाज में जरूरतमंद लोगों की जान बचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस मौके पर एनएसएस पीओ नरेंद्र श्योराण ने कहा कि एनएसएस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह एक ऐसा मंच है, जहां युवा अपने ज्ञान, ऊर्जा और उत्साह का उपयोग समाज के उत्थान और विकास के लिए कर सकते हैं। इसीलिए प्रत्येक विद्यार्थी को एनएसएस जैसी गतिविधियों से जरूर जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापक संजय गौरीपुर, परमेश्वर शर्मा, राजकुमार, मीना, अंजली, कैलाश, दयानंद सैनी व कुक अनिता, सुषमा व सभी स्वयं सेवकों ने कैंप में विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें