फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों समेत फाग के हुड़दंग में 22 लोग घायल

विज्ञापन
सिविल अस्पताल के वार्ड में एक बेड पर मौजूद दो घायल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
फाग के दिन सड़क हादसों और लड़ाई झगड़ों में 22 लोग घायल हो गए। दो दिन ज्यादा संख्या में घायल पहुंचने से सिविल अस्पताल के वार्डों में बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो घायल बैठे नजर आए। दस घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक और अन्य जिलों के अस्पतालों में रेफर किया गया। संबंधित थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर मामलों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का इमरजेंसी स्टाफ सोमवार को तैनात रहा।
विज्ञापन

सोमवार को फाग पर पुलिस भी अलर्ट रही और 24 घंटे में 25 से अधिक लड़ाई झगड़ों में लोगों के घायल होने की सूचनाएं पुलिस के पास पहुंची। सोमवार सुबह नौ से लेकर रात दस बजे तक सिविल अस्पताल में घायल पहुंचे। घायलों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे तक सिविल अस्पताल में 22 एमएलआर काटी गईं। रानीला, अचीना, दादरी शहर, घसोला, सांजरवास, ढाणी, समसपुर, श्यामकलां और बास गांव में लड़ाई झगड़ों के मामलों में 19 लोग घायल हुए, जबकि तीन सड़क हादसों में बादल, सांजरवास और बामसपुर निवासी व्यक्ति घायल हुआ। हालांकि शहर में फाग पर हुड़दंग की घटनाएं देखने को नहीं मिलीं और पुलिस चौक चौराहों पर मुस्तैद नजर आई। हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए एसपी विनोद कुमार के आदेशों पर 20 टीमें मुस्तैद रहीं। पीसीआर के अलावा पुलिस टीमों ने राइडर से गश्त की।
झगड़ों में इन्हें लगीं चोटें
लड़ाई झगड़ों में जो 19 लोग घायल हुए उनमें दादरी निवासी बिजेंद्र, रानीला निवासी रामरत्न, अचीना निवासी प्रवीन, दादरी निवासी पंकज और अंशु, घसोला निवासी दयाकौर, प्रदीप, मुकेश, मोहित, समसपुर निवासी नवीन, श्यामकलां निवासी रविश, बास निवासी राकेश, सांजरवास निवासी सुमित, जयनारायण, अमित, प्रवीन, संदीप, अनिल कुमार, रोहित और भारती की चोटें लगीं। वहीं, सड़क हादसों में जयपाल, राजभगवान और पंकज को चोटें लगीं।
विज्ञापन

बेड पड़े कम, एक पर बैठे दो घायल
सोमवार और मंगलवार को दो दिन ज्यादा संख्या में घायल पहुंचने से सिविल अस्पताल के वार्डों में बेड कम पड़ गए। एक पक्ष से घायल दो लोग एक ही बेड पर बैठे नजर आए। घायलों ने बताया कि एक्स-रे के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। हालांकि सोमवार को 50 से अधिक मेडिकल स्टाफ इमरजेंसी सेवाओं में तैनात रहा।
फाग पर पुलिस पूर्णतया मुस्तैद रही। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को फाग पर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता रखने के मैंने निर्देश दिए थे और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द की गई थीं।
विनोद कुमार, एसपी।
फाग पर इमरजेंसी कक्ष में पर्याप्त स्टाफ तैनात था। मंगलवार सुबह तक 22 एमएलआर कटी हैं। सड़कों हादसों में तीन तो लड़ाई झगड़ों में घायल 19 लोग मंगलवार सुबह तक अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें