फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: पहलवान पिता से सीखे कुश्ती के दांव-पेच आए काम, एमएमए में रितू फौगाट ने चमकाया देश का नाम

Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह हनी सोनी, संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

रितू फौगाट अंतरराष्ट्रीय वन चैंपियन के फाइनल मुकाबले तक पहुंचने वाली देश की एकमात्र महिला पहलवान है। रितू ने तीन साल के कॅरिअर में खेली नौ बाउट में से सात जीती हैं। 
विज्ञापन
रितु फोगाट - फोटो : twitter@ONEChampionship
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले बेटियों के खेल और फिर दंगल फिल्म के जरिये देशभर में छाई बलाली निवासी फौगाट फैमिली की सबसे छोटी बेटी रितू फौगाट एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) में देश का नाम चमका रही हैं। तीन साल पहले कुश्ती छोड़कर रितू एमएमए के अखाड़े में उतरी थीं और अब तक कॅरिअर में रितू नौ में से सात बाउट जीत चुकी हैं। वह वन चैंपियनशिप की फाइनल बाउट तक पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। अब तक के प्रदर्शन से रितू का एमएमए में जाने का फैसला सही साबित हुआ है। 

विज्ञापन


हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली निवासी रितू फौगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट की छोटी बेटी और दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट का छोटी बहन हैं। रितू ने भी बड़ी बहनों की तरह ही कुश्ती के गुर पिता एवं कोच पहलवान महाबीर फौगाट से सीखे थे।

इनकी बदौलत रितू ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक भी जीते। फरवरी 2019 में उन्होंने कुश्ती को अलविदा कहकर एमएम ज्वाइन किया था। पिता महाबीर फौगाट और पूरे परिवार ने रितू फौगाट के इस फैसले का साथ दिया था। 
विज्ञापन


रितू फौगाट के भाई राहुल फौगाट ने बताया कि एमएमए में रितू का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। कुछ बाउट में रितू ने विदेशी महिला पहलवान को रिंग में दो मिनट में नहीं पकड़ने दिए। अब तक रितू फौगाट ने नौ बाउट खेली हैं, जिनमें से सात में उसने जीत दर्ज की है। ज्यादातर बाउट रितू फौगाट ने एकतरफा जीती हैं। रितू  का कहना है कि पिता से बचपन में सीखे कुश्ती के गुर एमएमए में काम आ रहे हैं। 

क्या है मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ऐसा खेल है, जो मार्शल आर्ट्स के मिश्रण से, कई प्रकार की लड़ने की तकनीक और कौशल के इस्तेमाल की अनुमति देता है। नियम के अनुसार स्ट्राइकिंग और ग्रेपलिंग तकनीकों के उपयोग की अनुमति खड़े रह कर और जमीन पर बैठ या लेट कर, दोनों में होती है। प्रतियोगिताएं विभिन्न पृष्ठभूमि के एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें