फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में कार खड़ी कर लड़ा रहे थे पैग, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन कर तीन युवक कच्चे रास्ते में कार खड़ी कर शराब की पार्टी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान इलाके में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी है।
विज्ञापन

रविवार शाम झोझूकलां थाना पुलिस रामलवास गांव के समीप गस्त कर रही थी। टीम जब गांव के समीप से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची तो एक कार खड़ी नजर आई। पुलिस कर्मचारियों ने जब जांच की तो कार के अंदर तीन लोग बैठकर शराब पीते मिले। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ले उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान झोझूकलां निवासी विकास, प्रदीप व संदीप के रूप में हुई। झोझूकलां थाने में उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें