फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जुडो प्रतियोगिता में रिद्धि, नव्या महक और वंशिका रहीं अव्वल

Wed, 29 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। असावरी स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल की 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कों तथा लड़कियों की टीम ने जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य एम हसन ने बताया कि चार लड़कियों रिद्धि, नव्या, महक और वंशिका ने प्रथम स्थान के साथ तथा गर्व, अरुण और जतिन ने इसी वर्ग की लड़कों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
सौरव ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में इसी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय के आठों प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्यस्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में दादरी जिले की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष तेजेंद्र आर्य, वरिष्ठ सदस्य प्रद्युम्न सांगवान, प्राचार्य एम हसन, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह व कोच वीरेंद्र मान ने विद्यार्थियों की शुभकामनाएं दीं। प्रबंध निदेशक अरुण कुमार ने इस शानदार सफलता का श्रेय खेल प्रशिक्षक वीरेंद्र मान और खिलाड़ियों के अथक परिश्रम और लगन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें