चरखी दादरी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की दादरी कार्यकारिणी की बैठक 4 फरवरी को एसकेएस कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा व जिला कोषाध्यक्ष मास्टर जयवीर सिंह ने प्रेस को जारी बयान में दी।
बताया कि बैठक का समय सुबह 11 बजे का रहेगा। इसमें बतौर मुख्य वक्ता राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह शिरकत करेंगे। बैठक में रिटायर्ड कर्मियों व अन्य साथियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन को लेकर चर्चा होगी। साथ ही विधायकों को ज्ञापन देने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बैठक में पहुंचने का आह्वान किया है। संवाद